Logo 1

Since 1946

पी0 एम0 श्री जे0 एस0 माजिला स्मारक रा0 इ0 का0 काण्डा (बागेश्वर)

Logo 2
  • Email: gickanda@gmail.com

पी0 एम0 श्री जे0 एस0 माजिला स्मारक रा0 इ0 का0 काण्डा (बागेश्वर)

प्रकृति की सुरम्य पहाड़ियों के मध्य समुद्रतल से लगभग 1500 मीटर (4921 फीट) की ऊंचाई पर 29.81° उत्तरी अक्षांश तथा 79.81° पूर्वी देशांतर पर पूर्व में हिमाच्छादित पंचाचूली की चोटियों के ठीक सामने स्थित पी0 एम0 श्री जे0 एस0 माजिला स्मारक राजकीय इण्टर कॉलेज काण्डा (बागेश्वर) जनपद बागेश्वर का एक उत्कृष्ट राजकीय शिक्षण संस्थान है। वर्तमान में विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1946 ई० में हाईस्कूल के रूप में हुई थी। हाईस्कूल की मान्यता के पश्‍चात 5 वें वर्ष सन् 1951 ई० में इण्टर साहित्यिक वर्ग की मान्यता शासन के द्वारा प्रदान की गई तथा वर्ष 1951 से ही इण्टर साहित्यिक वर्ग की कक्षाएं संचालित हैं।।

विद्यालय को वर्ष 1967 ई० में इण्टर विज्ञान वर्ग की मान्यता मिली तथा शासन द्वारा शासनादेश स० 1286 / 4(1) / 28-2-1977 दिनांक लखनऊ अप्रैल 26 / 27 अप्रैल 1977 द्वारा विद्यालय का प्रान्तीयकरण किया गया। सन् 1977 से विद्यालय राजकीय इण्टर कॉलेज काण्डा के नाम से जाना जाता है। इसके पश्‍चात उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा वर्ष 2015 में आदर्श विद्यालय के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० श्री जगत सिंह माजिला की स्मृति पर आदर्श विद्यालय जे० एस० माजिला स्मारक रा0 इ0 का0 काण्डा (बागेश्वर) घोषित किया गया।

PM Shri Image

विद्यालय को शासन द्वारा वर्ष 2023-2024 से पी0 एम0 श्री (Prime Minister School for Rising India) के रूप में चयनित किया गया है। वर्तमान में विद्यालय पी0 एम0 श्री जे0 एस0 माजिला स्मारक रा0 इ0 का0 काण्डा (बागेश्वर) के नाम से संचालित है।